Homewest bengalपश्चिम बंगाल में फिर हिंसा, जय श्रीराम के नारे पर भिड़े भाजपा-टीएमसी...

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा, जय श्रीराम के नारे पर भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, दो घायल……

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच जारी हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा घटना हुगली की है। यहां जय श्रीराम के नारे को लेकर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया है। हालात तब और बेकाबू हो गए जब वहां पुलिस पहुंची। कुछ लोगों ने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान एक शख्स को गोली लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार हुगली के बाथनगोरा आशपारा गांव में भाजपा के एक कार्यकर्ता शाधोन बाउल ने आरोप लगाया है कि जय श्रीराम का नारा लगाने पर टीएमसी कार्यकर्ता नाराज हो गए और उनके साथ मारपीट की। घालय बाउल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस हालात को काबू करने के लिए पहुंची लेकिन उसपर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। इसी बीच एक शख्स के सीने पर गोली लग गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि गोली किसने चलाई थी। पुलिस का कहना है कि बेकाबू भीड़ द्वारा रिवॉल्वर छीनने की कोशिश के दौरान गोली चली है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular