Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटन विभाग के विशेष अधिकारी और पीएमओ कार्यालय के उप सचिव ने...

पर्यटन विभाग के विशेष अधिकारी और पीएमओ कार्यालय के उप सचिव ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जाएगा।

चमोली/बद्रीनाथ – पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी भाष्कर खुल्बे एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्रीनाथ की पूजा व दर्शन भी किए।


खुल्बे ने बद्रीनाथ में पुनर्निर्माण कार्याे की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी जिस तेजी के साथ बद्रीनाथ में पुनर्निर्माण कार्य चल रहे है वह बेहद सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ में और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान उन्होंने बीआरओ बाईपास सडक, वनवे लूप रोड, शेष नेत्र व बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्याे का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया।

पुनर्निर्माण कार्यो में लगे इंजीनियर, मजदूर एवं मशीनरी के बारे जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पुनर्निर्माण कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्याे की प्रगति के संबध में विस्तार से अवगत कराया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular