Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटकों के लिए बंद हुआ औली रोपवे , रोपवे से नही कर...

पर्यटकों के लिए बंद हुआ औली रोपवे , रोपवे से नही कर सकेंगे औली का दीदार…

जोशीमठ से औली तक का सफर करीबन 16 किलोमीटर के दायरे में आता है और यहां विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लंबी रोपवे चलती है बड़ी बात तो यह है कि पर्यटक अधिकांश औली तक रोपवे के सहारे औली का दीदार करते हैं बड़ी बात तो यह है कि आजकल रोपवे पर्यटकों के लिए बंद हो चुकी है कारण है रोपवे का पहला नंबर का टावर खतरे की जद में आ चुका है आपको बता दें कि जहां पर रोपवे का पहले नंबर का टावर है ठीक उसी जगह के नीचे से जमीन पूरी तरह से दरारों से पड़ी हुई है । जिस कारण कोई बड़ा हादसा ना हो जाए जिसको देखकर पर्यटकों के लिए फिलहाल रोपवे बंद कर दी गई है। अब पर्यटक औली का सफर फिलहाल वाहनों से कर रहे हैं। बताते चलें कि देवनगरी इस वक्त खतरों से जूझ रहा है यहां चारों तरफ इस वक्त दरार ही दरार नजर आ रही है जिस कारण जोशीमठ देवनगरी में काफी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इसी रोपवे के सहारे पर्यटक पूरा औली का दीदार करते थे आज पर्यटकों की पहली पसंद रोपवे पूरी तरह से जाम हो चुका है।।।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular