Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट, कॉर्बेट...

पर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट, कॉर्बेट का ढिकाला जोन भी खुला।

हरिद्वार – जंगली हाथी और बाघों के लिए विख्यात राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट आज से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। टाइगर रिजर्व के चीला गेट पर प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा अर्चना कर पार्क के गेट खोले।

हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक पार्क को सैलानियों के लिए बंद रखा जाता है। आज से पार्क गेट खुलने के बाद जंगल सफारी शुरू हो गई है। जंगल सफारी के पहले दिन पहुंचे पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

आपको बता दें कि हरिद्वार का राजाजी टाइगर रिजर्व जंगली हाथियों का जंगल सफारी के लिए देश दुनिया में जाना जाता है। साल भर में देश विदेश से हजारों की तादाद में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular