HomeUncategorizedपरिवहन निगम के निदेशक मंडल में 12 लोगों को दिया गया स्थान

परिवहन निगम के निदेशक मंडल में 12 लोगों को दिया गया स्थान

देहरादून: नगर प्रशासन ने परिवहन निगम के नए निदेशक मंडल का गठन कर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाए गए इस निदेशक मंडल में कुल 12 लोगों को स्थान दिया गया है। इसमें तीन राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं। परिवहन निगम का निदेशक मंडल लम्बे समय से भंग चल रहा था। अब शासन ने नए निदेशक मंडल की घोषणा कर दी है। निदेशक मंडल में मुख्य सचिव पदेन अध्यक्ष हैं। अनिल गुप्ता को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा निदेशक मंडल में लोक निर्माण विभाग व पर्यटन के प्रमुख सचिव अथवा सचिव, नियोजन, सार्वजनिक उद्यम व वित्त के अपर सचिव, उत्तराखंड परिवहन निगम के निदेशक, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, निदेशक यातायात, वाणिज्य रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के साथ ही टिहरी गढ़वाल के उदय सिंह रावत व हल्द्वानी के केदार सिंह पलड़िया को इसका सदस्य बनाया गया है। सचिव परिवहन सीएस नपलच्याल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने निदेशक मंडल के गठन पर सरकार का आभार जताया है। यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि निदेशक मंडल का गठन होने से कर्मचारी व निगम हित के लंबित कार्य शीघ्र निस्तारित हो सकेंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular