Homeराज्यउत्तराखण्डपत्नी से दुखी पति पहुंचा थाने

पत्नी से दुखी पति पहुंचा थाने

silhouette_at_sunset-sad-117120037_std

 

काशीपुर: पहले किया प्रेम विवाह और इसके 2 साल बाद ही होने लगी आपस में तकरार । यही नहीं पत्नी से खौफ खाया पति को जब कुछ नहीं सूझा तो वह एएसपी के पास पहुंच गया और गिड़गिड़ाने लगा कि साहब मुझे मेरी बीबी से बचा लो।

क्षेत्र में एक युगल का प्रेम जब परवान चढ़ा तो उन्होंने अपने और परायों की भी सलाह नहीं मानी। उनकी जिद पर परिजनों ने 24 अक्टूबर 2014 को दोनों की शादी करा दी। अब पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पति ने एएसपी कमलेश उपाध्याय से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।पति का आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही पत्नी मायके रहने लगी।

वहीँ पत्नी का कहना है कि वह घरवालों से अलग हो जाए। पति ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी और उसे व परिजनो को दहेज उत्पीड़न के झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने लगी।उसका पति जब उसे बुलाने गया तो पत्नी दोराहे पुलिस चौकी में चली गई। वहां भी उसने पति पर माता-पिता से अलग रहने के लिए दबाव बनाया। इनका एक बेटा भी है।

जब पति अलग नहीं हुआ तो पत्नी व उसके परिवार वाले तलाक की बात कर रहे है। तलाक न देने पर तीन लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। एएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश देकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular