पटना। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को अब जिंदा रहने के लिए चूहें खाने पड़ रहे है। बाढ़ प्रभावित इलाके कोसी और सीमांचल के हालात सुधरने का नाम नही ले रहे है। पटना के सहरसा जिले के लोग बाढ़ की चपेट में है। खाद्य साम्रगी भी बर्बाद हो गई।हाल इतने खराब है कि जीवित रहने के लिए सहरसावासियों को अब चूहों को खाना पड़ रहा है। बररिश से घिरे गांव में लोग चूहे पकड़ रहे है और 40-50 रूपये किलो चूहे बेच रहे है। बाढ़ से सभी रास्ते बंद हो जाने से लोगों को आस पास से इलाके से चूहे पकड़ कर खाने पड़ रहे है। सहरसा जिलाधिकारी विनोद सिंह गुजियाल ने समाचार एंजेसी आईएएनएस के को बताया कि अभी इस बात की जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि वो मामले की जांच करेगे।