Homeराज्यउत्तराखण्डपंतनगर वि.वि. के 30 छात्र कोरोना संक्रमित,30 अप्रैल तक पठन-पाठन बंद.....

पंतनगर वि.वि. के 30 छात्र कोरोना संक्रमित,30 अप्रैल तक पठन-पाठन बंद…..

पंतनगर-गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में छात्रावास कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन सभी छात्रों को 14 दिन के लिये संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावासों से छात्रों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद होम आइसोलेशन पर घर भेज दिया गया। इससे एक दिन पहले ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 30 अप्रैल तक कक्षाएं, हॉस्टल बंद रखने का फैसला किया था।

पंत यूनिवर्सिटी में बीते दिनों पांच कर्मचारी और छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 अप्रैल को चार छात्रावासों के 300 छात्रों-कर्मचारियों के सैंपल लिये थे। शनिवार को चिकित्सकों से सलाह के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का संचालन 30 अप्रैल तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया था। यूनिवर्सिटी के सभी 22 हॉस्टलों के छात्रों को घर लौटने के निर्देश दे दिये गये थे। प्रबंधन की नजर सैंपल रिपोर्ट पर भी थी। रविवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गयी, इसमें विश्वेश्वरैया छात्रावास के एक कर्मचारी और 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी। इससे यूनिवर्सिटी में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित हो गये हैं।

इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। संक्रमित छात्रों को यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस में संस्थागत आइसोलेशन पर रखा गया है। उधर, रविवार से ही छात्रावासों से छात्र भी घरों के लिये निकलने लगे। इस पर टीम ने सभी छात्रों के रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये और उन्हें होम आइसोलेशन पर रहने की हिदायत के साथ घर भेजा गया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार, एसओ मदन मोहन जोशी, अधीक्षक किच्छा डॉ. एचसी त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन केपी श्रीवास्तव और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यूनिवर्सिटी में फिर बन सकता है क्वारंटाइन सेंटर
ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद पंत यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में एक बार फिर क्वारंटाइन सेंटर बनाये जा सकते हैं। पिछले साल कोरोनाकाल में लंबे समय तक यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में क्वारंटाइन सेंटर बना रहा था, जहां यूपी और अन्य राज्यों समेत जिले में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों को रखा जाता था। सीओ अमित कुमार ने बताया कि अभी जिले में गंभीर लक्षण वाले रोगियों की संख्या कम है। लेकिन प्रशासन अलर्ट है। बताया कि जरूरत पड़ी तो पिछले साल की तरह फिर से पंत यूनिवर्सिटी के छात्रावासों और शहर के होटलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया जा सकता है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular