Homeराज्यदिल्लीनोटबंदी का समर्थन करने के लिए आप सभी को सल्यूट : पीएम...

नोटबंदी का समर्थन करने के लिए आप सभी को सल्यूट : पीएम मोदी

maxresdefault-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार जताया है। पीएम ने गुरुवार को एक के साथ एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और ब्लैक मनी के खिलाफ इस यज्ञ का जमकर समर्थन किया है।

पीएम ने कहा, ‘सरकार के इस फैसले का समर्थन करने के लिए मैं आप सभी को सल्यूट करता हूं।’ उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों, कारोबारियों, मजदूरों को काफी फायदा हुआ है। ये सभी हमारे देश की रीढ़ हैं। मोदी ने कहा, मैंने कहा था कि सरकार के इस कदम से लोगों को काफी परेशानी होगी लेकिन यह छोटे समय का दर्द है और भविष्य में इससे काफी फायदा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘ग्रामीण भारत की खुशहाली भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी के कारण नहीं छीनी जा सकती है। हमारे गांवों को उनका हक मिलना ही चाहिए।’

पीएम ने कहा, ‘हमारे पास कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने का ऐतिहासिक मौका है। साथ मिलकर हम ब्लैक मनी को खत्म कर सकते हैं।’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular