Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन,...

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

नैनीताल – ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नैनीताल में खाई में गिरी बाइक और वाहन

नैनीताल में शुक्रवार सुबह वाहन और बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक टैक्सी वाहन के खाई में गिर गया। इस हादसे में कई लोगों की मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक और वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। जिस से वाहन और बाइक दोनों अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। वाहन में कितने लोग सवार थे इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

कई लोगों की मारे जाने की खबर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क सही ना होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। मौके से एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। लोग मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular