नैनीताल में कांग्रेस ने रैली निकाल किया मोदी का विरोध

26_09_2016-26congressnaini1नैनीताल: आज कांग्रेसियों ने शहर में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोदी हिसाब दो, भाजपाइयों जवाब दो रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने महंगाई, आतंकवाद के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी तल्लीताल में गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। वहां से गाजेबाजे के साथ माल रोड होते हुए मल्लीताल तक रैली निकाली। एक स्वर में एक बार फिर हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनाव के दौरान देश की जनता से किए गए वायदों पर मोदी खरे नहीं उतर पाए हैं। हर नागरिक के खाते में पंद्रह लाख की रकम का दावा भी झूठा साबित हुआ है। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी मात देने की अपील की। रैली में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, डॉ हरीश बिष्ट, केएल आर्य, ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, मनमोहन कनवाल, सचिन नेगी, हिमांशु पांडेय, मंजू बिष्ट, मारुति साह, किशन लाल साह, गोविंद राणा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here