Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल : बल्दियाखान पर सुबह तड़के हुआ एक सड़क हादसा , सड़क...

नैनीताल : बल्दियाखान पर सुबह तड़के हुआ एक सड़क हादसा , सड़क हादसा में एक की हुई मौत एक घायल….

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर समीपवर्ती क्षेत्र बल्दियाखान पर सुबह तड़के एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे युवक की वाहन के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह रूसी गांव निवासी सुंदर सिंह मेहरा अपने वाहन मैक्स नम्बर यूए04डी8595 से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहा था। इस दौरान अचानक वाहन का दरवाजा खुल गया औऱ वह दरवाजा बंद कर रहा था। तभी दरवाजा पहाड़ी से टकराकर हल्द्वानी मोटर मार्ग बल्दियाखान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान चालक की वाहन के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य खगन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना वहां से गुजर रहें स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुचीं पुलिस ने वाहन के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला जिसकी मौत हो गयी थी। व घायल युवक को जिला अस्पताल बीडी पांडे उपचार के लिए पहुँचया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ने सुबह 5 बजे सब्जी लकेर हल्द्वानी मंडी जा रहें युवक के वाहन का दरवाजा खुलकर पहाड़ी से टकरा गया और अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर पलट गया जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उपचार के लिए चोटिल युवक को जिला अस्पताल पहुँचया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular