भारत के जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है. ओलंपकि खेलों में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है और भारत ने गोल्ड मेडल से अपना खाता खोला है. नीकज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की है. ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है.

Only the best is here: Pagina domestica P. Vergili Maronis Vergil’s Home Page