Homeराज्यउत्तराखण्डनियुक्ति की मांग को लेकर संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने...

नियुक्ति की मांग को लेकर संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन……

देहरादून- उत्तराखंड रोडवेज में संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने आज नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। रोडवेज कर्मचारी परिषद के दिनेश पंत, विपिन बिजलवान, प्रेम सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संविदा कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों का समर्थन किया। प्रदर्शन करने वालों में कुणाल, राहुल, रहीस, कपिल कुमार, दिनेश तिवारी, श्याम सिंह, सीमा कुमारी, आशू कुमार, निर्मला कुमारी, प्रमोद रावत, ललिता कुमारी, पंकज तिवारी, निर्मला, सपना, मनोज बिष्ट, प्रीति ध्यानी, ऋतु, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular