
देहरादून। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में जारी अनिश्चितकालीन धरना 37वें दिन में पहुंच गया है। 13 अप्रैल से जारी इस अनिश्चितकालीन धरना की पांच मांगे प्रमुख हैं। गत सात वर्षों से कार्यरत महिला शीला रावत का उत्पीड़न कर बाहर करने का विरोध तथा उनकी सस्मान वापसी पहली मांग है। आउटसोर्स कर्मियों को विभाग में स्थायी नियुक्ति देने की मांग प्रमुख है। इसी प्रकार प्रतिनियुक्ति पर तैनात निदेशक एमपीएस बिष्ट के विरूद्ध कार्यवाही, अनियमितताओं की जांच तथा वुमनसैल का गठन जैसी प्रमुख मांगं शामिल है। शीला रावत का कहना है कि निदेशक एमपीएस बिष्ट की तानाशाही का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
निदेशक पर कर्यवाही के विरूद्ध धरना 37वें दिन भी जारी
RELATED ARTICLES