Homeराज्यउत्तराखण्डनिजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आदेश सैनी के...

निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आदेश सैनी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन।

हरिद्वार/रुड़की –  रूड़की के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आदेश सैनी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि आगामी 26 जून को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पहुँचे रहे है।

 

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के निर्वाचित होने पर प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करने के लिए विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए ये गौरव की बात है कि एक कर्मठ महिला कार्यकर्ता को ये सम्मान पार्टी के द्वारा दिया गया है। वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड बहुमत से चंपावत में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। साथ ही रूड़की से वरिष्ठ भाजपा नेत्री कल्पना सैनी को पार्टी ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित किया है जोकि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है जिसको लेकर रविवार को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री धामी व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी का स्वागत भी किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments