Homeराज्यउत्तराखण्डनिजी स्कूल प्रबंधक पर लगा 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।

निजी स्कूल प्रबंधक पर लगा 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज तहसील की नगर पंचायत शक्ति फार्म में नगर के निजी स्कूल के प्रबंधक पर स्कूल की छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं।

यह मामला सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में अभिवावकों ने स्कूल का घेराव कर भारी विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही करने की मांग की। आरोप है कि मंगलवार को नगर के लक्ष्मी देवी जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक चितरंजन सरकार (46) ने स्कूल पहुंची छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता छात्रा ने महिला पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि स्कूल प्रबंधक ने उसे अपनी ऑफिस में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

पीड़िता छात्रा द्वारा अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी देने के बाद मामला प्रकाश में आया और मौके पर पहुंचे गांव वालों व अभिभावकों द्वारा स्कूल का घेराव कर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। वही गांव वालों का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी प्रबंधक चितरंजन सरकार का कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसे नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में फंसाया जा रहा है। आरोपी प्रबंधक पूर्व में नगर पंचायत शक्तिगढ़ के वार्ड नंबर 4 का सभासद भी रह चुका है। पीड़िता छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ धारा 354 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular