Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति


देहरादून। कुमाऊं में भाजपा के प्रमुख नेताओं का जमावड़ा कई मायनों में विशिष्ट रहा है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की उपस्थिति में सांसद भगत सिंह कोश्यारी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत वरिष्ठ नेताओं को भाजपा के रष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने संबोधित किया और उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव एवं उनकी तैयारियों पर चर्चा की। इसी बैठक में टिकट बंटवारे पर भी चर्चा की गई।
निकायों का परिसीमन पूर्ण होने के साथ ही भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी भाजपा विधायकों व सांसद के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य एजेंडा निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही टिकट वितरण रहा।
बैठक में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों को चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2019 से पहले उत्तराखंड में निकाय चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव है। ऐसे में भाजपा इसे 2019 से पहले अपनी ताकत आजमाने का मौका भी मान रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट,सांसद अजय टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिंह चुफाल, विधायक बंशीधर भगत, राजकुमार ठुकराल, नवीन दुमका,संजीव आर्य,मेयर जोगेंद्र रोतेला आदि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular