Homepunjabनाभा जेल से भागा KLF चीफ हरमिंदर मिंटू दिल्ली से और शामली...

नाभा जेल से भागा KLF चीफ हरमिंदर मिंटू दिल्ली से और शामली से मास्टरमाइंड परमिंदर सिंह गिरफ्तार..

 

दिल्ली:पंजाब की नाभा जेल से फरार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के मुखिया हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मिंटू को गिरफ्तार किया है.उसे स्पेशल टीम ने बॉर्डर पर पकड़ा. मिंटू के साथ भागे अन्य पांच खूंखार कैदी अभी भी फरार हैं.

mintoo_1024_1480227285_618x347

आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का प्रमुख हरमिंदर मिंटू पांच अन्य कैदियों के साथ पंजाब के उच्च सुरक्षा वाले नाभा जेल से फरार हो गया थे. पुलिस की वर्दी में आए हथियारंबद हमलावरों ने जेल पर हमला कर इन्हें भागने में मदद की थी. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनदहाड़े जेल तोड़कर भागने की इस वारदात के कथित मास्टरमाइंड परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना से गिरफ्तार कर लिया. उसे तब गिरफ्तार किया गया जब एक पुलिस पिकेट पर टोयोटा फॉर्च्यूनर नाम की गाड़ी को रोका गया. पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा के मुताबिक, भागने वालों में आतंकवादी कश्मीरा सिंह भी शामिल है.

parmindar

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि शामली में तलाशी के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, तीन राइफल और कई बंदूकें भी बरामद की गई हैं.

सुरक्षाकर्मियों से कुछ खास प्रतिरोध का सामना किए बगैर ही 6 कैदियों के भागने की बात सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने दो वरिष्ठ जेल अधिकारियों – अधीक्षक एवं उपाधीक्षक – को बर्खास्त कर दिया जबकि एडीजीपी एम के तिवारी को निलंबित कर दिया . पंजाब सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया है. सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव जगपाल सिंह संधु की अध्यक्षता में एक अलग जांच समिति बनाई है जो ‘‘सुरक्षा में हुई चूक’’ के पहलू की छानबीन करेगी .

डीजीपी ने कहा, ‘‘इसमें दो पहलू हैं. एक पहलू तो यह है कि जेल से भागने की घटना की जांच की जाएगी और दूसरा पहलू सुरक्षा में हुई चूक का जिम्मेदार कौन है, क्या कोई मिलीभगत है ?’’ पुलिस फिलहाल भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटी हुई है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular