Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिग के साथ दुराचार का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ मुकदमा...

नाबालिग के साथ दुराचार का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

पौड़ी – पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक गांव का ही बताया जा रहा है। पिता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं जांच के उपरांत आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग के पिता की लिखित तहरीर के अनुसार बीती 18 जून को गांव का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इस पर नाबालिग के पिता ने 19 जून को पौड़ी थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गांव का युवक राकेश ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया। जहां उसने नाबालिग के साथ दुराचार किया कहा कि पुत्री को युवक घर से ही बहला फुसलाकर ले गया।

कोतवाली पौड़ी के प्रभारी विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि जांच के उपरांत पोक्सो की धाराएं भी जोड़ी गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा पुलिस में तहरीर देने के उपरांत से ही आरोपी फरार हो गया था। जिस पुलिस ने पतारसी सुराग के माध्यम से गिरफ्तार किया। जहां पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular