Tuesday, February 24, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ नही बाज आ रहे साक्षी महाराज,फिर दिया विवादित बयान !

नही बाज आ रहे साक्षी महाराज,फिर दिया विवादित बयान !

images (26)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज को मेरठ में दिए उनके विवादित बयान के लिए चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है। लेकिन चुनाव आयोग की चेतावनी का साक्षी महाराज पर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। यूपी में आचार संहिता लागू हो चुकी है। लेकिन साक्षी महाराज ने एक बार फिर मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज का कहना है कि आखिर आतंकी एक ही कौम से क्यों आते हैं?

साक्षी ने कहा कि हमें पाकिस्तान से खतरा नहीं है। बल्कि आस्तीन के सांपों से खतरा है जो इस देश में रहते हैं, इस देश का खाते है, देश का पहनते है लेकिन गीत पाकिस्तान का गाते हैं। गुणगान आतंकियों का करते हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि  कहने को तो लोग कहते हैं कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। लेकिन आप ही बताएं मुंबई में हमला करने वाला हो या पाकिस्तान के पेशावर में ही बच्चों की हत्या करने वाला हो, लेकिन ये सभी आते तो एक ही समुदाय से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2