Homeब्रेकिंग न्यूज़नहीं रहे पर्यावरण मंत्री अनिल दवे

नहीं रहे पर्यावरण मंत्री अनिल दवे

केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है. वे 61 साल के थे। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया। जहां दवे ने आखिरी सांस ली।

 अनिल माधव दवे
अनिल माधव दवे

दवे 2009 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा के मेंबर थे। लंबे वक्त से आरएसएस से जुड़े रहे। अंतिम सांस लेने से पहले रात तक वे प्रधानमंत्री के साथ मिलकर नीतिगत चर्चा में में लगे थे. मध्य प्रदेश के उज्जैन के छोटे से गांव बारनगर में उनका जन्म हुआ था. दवे का जन्म 1956 में 6 जुलाई को हुआ था.

उन्होंने इंदौर स्थित गुजराती कॉलेज से एमकॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने कॉलेज के समय से ही राजनीतिक करियर की शुरूआत कर दी थी। वह एक कमर्शियल पायलट भी थे। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular