Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के विरुद्ध पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 28 लाख की...

नशे के विरुद्ध पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 28 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ताबड़तोड़ तरीके से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत आज आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे दो लोगों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए एसपी चंद्र मोहन सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज आईटीआई पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलीगंज रोड पैगा गांव के निकट पुलिस चेकिंग में मशगूल थी। इसी दौरान पुलिस को मुरादाबाद की ओर से आते हुए बुलेट मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दिखाई दिए। शक होने पर जब पुलिस ने उनको रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 225 ग्राम स्मैक भी बरामद की।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम दीपक यादव निवासी ग्राम असलेमपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पवन कुमार निवासी ग्राम लोगी खुर्द सुल्तानपुर दोस्त थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया।

एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि यह नशे के कारोबारी यूपी के बरेली और मुरादाबाद से स्मैक लाकर उत्तराखंड के अन्य शहरों में सप्लाई किया करते हैं। लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में बताया इस तरीके के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बताया जा रहा है कि स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 28 लाख रुपए की की माता की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular