Homeराज्यउत्तराखण्डनवरात्रों व ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर ग्राहकों को मिलेंगे विशेष उत्पाद-...

नवरात्रों व ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर ग्राहकों को मिलेंगे विशेष उत्पाद- आर.एस दीक्षित!

देहरादून: नवरात्र एव त्योहारों के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए विशेष योजनाएं चलाना यूं तो तमाम लोगों का शगल है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं तथा योजना संचालित करने वालों को मिलता है। अब इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए आनंदा ने भी ग्राहकों के लिए ताजे छाछ का आमंत्रण दिया है। उपभोक्ताओं के लिए यह ताजगी भरा छाछ काफी राहत देने वाला होगा ऐसा महाप्रबंधक आरएस दीक्षित का मानना है।
श्री दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों व ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर आनंदा डेयरी ने ताजगी भरे छाछ पर नया पैक उपभोक्ताओं के लिए लॉच किया है।  यह उत्तराखण्ड के ग्राहकों को गर्मियों में राहत देने वाला होगा। उन्होंने बताया कि आनंदा पुष्ट घी भी उपभोक्ताओं के लिए लॉंच कर रही है।  यह सभी उत्पाद उत्तराखंड वासियों के लिए सभी जनपदों में उपलब्ध रहेंगे।
ग्रुप के चेयरमैन आर0 एस0 दीक्षित ने कहा, कि गर्मियां शुरु होते ही हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ स्वाद, पोषण और सर्वश्रेष्ठ डेयरी उत्पादों के साथ सेहतमंद विकल्प प्रदान करते आये हैं। हम अपने ग्राहकों को किफायती मूल्य में सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के उत्पाद प्रदान करते हैं। जो इस अवसर का आकर्षक उत्पाद होगा।  श्री दीक्षित ने कहा कि ग्राहकों को छाछ के दो 500 मिलीटर के साथ आनंदा घी का एक पैकेट मुफ्त दिया जायेगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments