Homeअध्यात्मनवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व, इन खास उपायों को...

नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व, इन खास उपायों को करने से घर मे आती है सुख शंति, कभी नही होती धन की कमी………

नवरात्रि के नौवे दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है नवमी को मां की पूजा और हवन आदि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में नवमी की पूजा का अलग महत्‍व होता है। मां दुर्गा की भक्ति से भरी अराधना आपके जीवन की हर मनोकामना पूरी करती है और आपको धनधान्य से युक्त बनाती है। ऐसा करने से सालभर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां भगवती की पूजा भक्तों के लिए सौभाग्यकारक और समृद्धि दायक होती है।जो श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत नहीं रख पाते हैं वो भी अष्‍टमी का व्रत रखते हैं और नवमी के दिन कंजक पूजा करते हैं। साथ ही इस विशेष पूजा के जरिए आप मां दुर्गा से अपने घर के लिए सौभाग्य और सुख की कामना कर सकते हैं। दरअसल शास्त्रों के मुताबिक इन उपायों के जरिए आप घर को सुख,शांति और धन-धान्य से भरपूर रख सकते हैं। इस प्रकार की पूजा को गोपनीय इसलिए रखना चाहिए क्योंकि इसे जगजाहिर करने से इसका लाभ कम हो जाता है। इसलिए इस प्रकार की पूजा पद्धति को गुप्त रखकर ही इसका लाभ उठाया जाना चाहिए।1. नवमी पूजा के दिन आप जिन कन्यायों के भोजन करा रहे हैं। उन्हें उपहार स्वरुप विद्या की वस्तु पेन, पुस्तक, किताब,पेंसिल,स्कूल बैग आदि जरूर दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति का वास होगा और धन-धान्य की कमी नहीं होगी। साथ ही इस दिन 11 गरीब कन्याओं को भोजन कराना और उन्हें उनकी जरूरत की चीज दान करने से घर में हमेशा लक्ष्मी और सुख शांति का वास होता है। उन्हें भोजन कराने और उपहार देने के बाद आप उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना नहीं भूले।

2. सिद्धिदात्री मां की जब आप पूजा करें तो इस दौरान लाल रंग के कपड़े में 11 कौड़ियां रख लें और उसे काले धागे से बांध लें। यह उपाय नवमी के दिन करें। फिर दोनों कपड़ों पर लाल रंग की रोली से स्वास्तिक का निशान बनाकर एक कपड़े को पूजा स्थान के पास और दूसरे को अपनी अलमीरा (जहां आप पैसा-रुपया या जेवर रखते हो) में रख दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है और उस घर में दरिद्रता कभी नहीं आती।

3. नवमी के दिन पूजा से पहले घी के 9 दीपक जलाएं। इन दीयों को स्टील या पीतल की थाली में रख दें। आप पहले ही इस थाली में कुमकुम से स्वास्तिक बना दें। फिर इस थाली पर 9 घी के दीयों को जला दें और अपने अपने आप बुझने दें, खुद से नहीं बुझाएं। यह आप नवमी दोनों दिन सुबह- शाम करें। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह अत्यंत आसान उपाय माना जाता है।
4. नवरात्र में नवमी के दिन से ही आप श्री सूक्त का पाठ शुरू कर दें। फिर इस पाठ को आगे भी करते रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट कभी नहीं होता है।

5. अपने किसी भी संकल्प या आर्थिक संकट को दूर करने के लिए आप नवमी को लाल गुलाब या लाल ओड़हुल (जवा पुष्प) की एक माला चढ़ाएं। इससे घर में धन धान्य की बरसात होती है। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को अत्यंत संबल प्रदान करेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments