Homeराज्यउत्तराखण्डनवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने ली शपथ, मुख्यमंत्री ने कहा गामा...

नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने ली शपथ, मुख्यमंत्री ने कहा गामा की अग्निपरीक्षा का वक्त, जो वादे किए उन्हें पूरा करना होगा……

देहरादून- उत्तराखंड़ मे नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने उन्हें शपथ दिलाई। गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई।नगर निगम परिसर में महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के एक हजार से भी अधिक लोग गवाह बने। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सहदेव पुण्डीर और खजान दास भी मौजूद। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गामा के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त है। उन्होंने कहा कि गामा को खुद को साबित करना होगा। शहर के विकास के लिए जो वादे उन्होंने किए हैं, वह वादे उन्हें पूरे करने होंगे। सरकार इस काम में उनकी पूरी मदद करेगी। इस दौरान सांसद निशंक ने गामा को गंगोत्री का गंगाजल और अपनी पुस्तक विश्व धरोहर गंगा भेंट की। बता दें किविधिवत शपथ ग्रहण के साथ महापौर और पार्षदों ने रविवार को पदभार संभाल लिया। नगर निगम के सीमा विस्तार के चलते इस बार 60 के बजाय 100 वार्डो से पार्षद शपथ ग्रहण को जुटे। इसके चलते जोश से लबरेज अधिकांश नए चेहरे शपथ लेने वालों में नजर आए। वहीं, निगम में भाजपा का बोर्ड बनने और सरकार का आशीर्वाद प्राप्त होने से महापौर के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular