Homeराज्यउत्तराखण्डनये साल मे युवाओं को खास तोहफा, निकलने जा रही है बम्पर...

नये साल मे युवाओं को खास तोहफा, निकलने जा रही है बम्पर नौकरियां, इन विभागों मे इतने पदों पर भर्ती……..

देहरादून- नए साल में उत्तराखंड के युवाओ को तोहफा मिलने जा रहा है। प्रदेश में नए साल पर नौकरियों की बहार आने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आपको बता दे कि आयोग ने विधानसभा सत्र में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की तो इससे भर्तियों की जानकारी भी उजागर हुई। आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया गतिमान है। शासन से मिलने वाली सिफारिशों (अधियाचन) पर संशोधन या किसी और जानकारी के बीच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि जल्द ही इन पदों के विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले वर्ष में युवाओं के लिए यह नौकरियां नई खुशियां लेकर आएंगी।

किस विभाग में कितने पद
अर्थ एवं संख्याधिकारी परीक्षा : 14
सहायक वन संरक्षक : 43
सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2018 : 36
विधायी एवं संसदीय कार्य : 01
महाधिवक्ता नैनीताल : 04
सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा : 56
संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा : 150
उच्च न्यायालय में सहायक समीक्षा अधिकारी/अनुवादक/टाइपिस्ट : 64
उत्तराखंड सचिवालय/लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी : 32

विधिक माप विज्ञान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग : 06
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता संवर्ग सेवा परीक्षा : 917
राज्य विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा : 08
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा : 14
औद्योगिक विकास विभाग में कार्मिक अधिकारी : 01
रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक : 01
शहरी विकास विभाग में अवर अभियंता सिविल : 25
शहरी विकास विभाग में कर एवं राजस्व निरीक्षक : 15
औद्योगिक विकास विभाग में सहायक भू-वैज्ञानिक : 04
औद्योगिक विकास विभाग में खान अधिकारी : 03
औद्योगिक विकास विभाग में खान निरीक्षक : 12
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में अवर अभियंता सिविल : 05

आयोग ने साफ किया है कि शासन से मिले 13 विभागों के 116 अधियाचन (सिफारिशें) अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होने की वजह से लौटा दिए गए हैं। शासन से इनकी वापसी का इंतजार है। माना जा रहा है कि नए वर्ष में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular