Homeराज्यउत्तराखण्डनगर पालिका के उपचुनाव के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी...

नगर पालिका के उपचुनाव के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी अपनी पूरी ताकत।

चमोली/गोपेश्वर – नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में रिक्त अध्यक्ष पद के लिए आज प्रचार के अंतिम दिन भाजपा व कांग्रेस अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से जहां प्रदेश के मंत्रियों ने तो वही कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री व बद्रीनाथ बिधायक राजेंद्र भंडारी ने जगह-जगह जनसम्पर्क कर नुकड़ सभाये कर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष मे वोट मांगे।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी पुष्पा पासवान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती और निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल चुनाव मैदान मे है।

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 12 हजार 903 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष पूर्व सीएम टीएस.रावत, परिवहन मंत्री चंदन राम दास, विनोद चमोली सहित कई विधायकाे ने भाजपा सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केन्ड्ट केंद्र व प्रदेश मे भाजपा सरकार के होने से नगर के विकास मे कोई कमी नही रहेगी।

नगर के चौमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने का आह्वान किया।

इस से पूर्व कांग्रेस की हुई जनसभा मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भारती के पक्ष में बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर का समग्र विकास तभी संभव है जब कांग्रेस को नगर की बागडोर सौंपी जायेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुये कहा बैलेट की ताकत जनता के पास है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बताये कि इन पांच सालों में उन्होंने चमोली जनपद के लिए ऐसा कौन सा एतिहासिक कार्य किया है। जिससे याद किया जा सके। उन्होंने कहा कि सत्ता में इनकी सरकार होने के बाद भी आज भी नगर क्षेत्र में एक भी ऐसी पार्किंग नहीं बन पायी है जिससे जनता का जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कर्मचारियों और पुलिस के जवानों से भी अपील की कि इस शासन में उनके साथ इंसाफ नहीं हो सकता है कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो उनकी आवाज को विधान सभा पटल पर रख सकती है। इसलिए नगर में कांग्रेस का साथ दें। इस मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र लाल भारती ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोंडेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular