Homeराज्यउत्तराखण्डनगर पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफ़ा देने के बाद सभासद भी आए अध्यक्ष...

नगर पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफ़ा देने के बाद सभासद भी आए अध्यक्ष के पक्ष में सामूहिक इस्तीफा की पेशकश।

पिथौरागढ़ –शासन और प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने पर पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने पद से इस्तीफा देने के बाद सभासदो ने समर्थन में सामूहिक इस्तीफा देने की पेशकश की है।

इस मौके पर सभासद नीरू कार्की ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने शासन प्रशासन द्वारा धन राशि नहीं देने के कारण इस्तीफा दिया है।

उन्होंने बताया कि अवस्थापना निधि से तीन करोड़ और आपदा निधि से बरसात के मौसम में लोगों के घरों की सुरक्षा दीवार के लिए धन राशि शासन और प्रशासन को प्रपोजल बनाकर भेजे गये थे परन्तु  मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्रालय और जिलाधिकारी द्वारा कोई धन राशि नगर पंचायत को नहीं दी जा रही थी। वही गोरघटिया पंप योजना में खराब मशीनों को लगाने वाले जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों पर विधायक और उपजिलाधिकारी के साथ दो बार बैठक करने के बाद भी कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। धन नहीं होने के कारण जनता के विकास कार्य नहीं हो रहे है नगर का विकास अवरूद्ध हो चुका है। अगर इस मामले में शासन प्रशासन कार्यवाही नही करते है सभी सभासद सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular