देहरादून- रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गौरव गोयल ने 3451 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 29080 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्यााशी रिशु राणा 25629 वोटों के साथ दूसरे नंबर तो भाजपा के प्रत्याशी मयंक गुप्ता 19142 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे ।
22 नवंबर को रुड़की नगर निगम चुनाव के बाद रविवार को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पदों पर मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के बाद सभी पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए। वही कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा की कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हमने वहीं चुना जिनका बहुत जनाधार है पूरी अपेक्षा थी कि कांग्रेस पार्टी वहां पर अपनी जीत दर्ज करेगी, लेकिन जो नतीजे सामने आए हैं वह पक्षपात करने वाले नहीं है। रुड़की का ट्रेंड रहा है जबसे उत्तराखंड का निर्माण हुआ है तब से और आज तक निर्दलीयों का ही बोलबाला रहा है। एक बार फिर इससे सिद्ध हो गया है कि जनता ने भाजपा के शासनकाल को पूरी तरीके से नकार दिया है और कहीं ना कहीं भाजपा के अंदर आपसी सामंजस्य की भारी कमी है और जो 3 साल का कार्यकाल त्रिवेंद्र सरकार का हैं उसे जनता पूरी तरह नाखुश और आक्रोशित है।