Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निकाय चुनाव प्रचार जोरो पर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस...

नगर निकाय चुनाव प्रचार जोरो पर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के समर्थन में मांगे वोट………

देहरादून- नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों और प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार मे अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रिंग रोड पर चुनावी सभा की। सभा को संबोधित करते हुए, रावत ने कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि दून खेल का हब पूर्व काबिना मंत्री दिनेश अग्रवाल की वजह से ही बना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह भारी मतों के साथ अग्रवाल की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दिनेश अग्रवाल में अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बहुमुखी विकास किया है। रावत ने कहा कि दिनेश अग्रवाल सहित पार्टी के पार्षद प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने चिंता जताई कि उत्तराखंड सरकार ने कानून को कूड़े के ढेर में डाल दिया है। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से केंद्र और राज्य में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मौके पर दिनेश अग्रवाल, नरेश रावत पंखा, विशाल डोभाल, सरिता बिष्ट, प्रभुलाल बहुगुणा, हरीश बहुगुणा, राकेश कुमार, सह प्रभारी राजेन्द्र धर्माणी, दिनेश कौशल, मनोज कोठियाल, मनीष नागपाल, कमलेश रमन, अमित भंडारी धर्मपुर। कविता नेगी, कैप्टेन बलबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular