Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार की जाएगी रूपरेखा: मदन...

नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार की जाएगी रूपरेखा: मदन कौशिक।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति शुरू होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। कल कार्यसमिति के दूसरे दिन प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित 300 लोग शामिल होंगे।

कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमे प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया जाएगा। कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी, साथ ही नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिले और मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव-गांव जाकर हर परिवार को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी, इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular