नई दिल्ली- मोदी कैबिनेट के स्वरूप को लेकर जारी बैठकों का दौर आखिरकार खत्म हो गया है। भाजपा नेता अमित शाह ने नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार सुबह करीब 1 घंटे तक मुलाकात की। इसी कड़ी में शाम 7 बजे पीएम पद के साथ ही सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। खबर है कि निर्माला सीतारमण , रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी, अर्जुन मेघवाल, नकवी, जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, बाबुल सुप्रीयो, किशनपाल गुर्जर, जितेंद्र सिंह, हरसिमरन कौर , किशन रैड्डी, सदानंद गौड़ा, सुरेश अगाड़ी, रामदास अठावले, किरण रिजिजू, प्रहलाद सिंह पटेल, साध्वी निरंजन ज्योति, राव इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र तोमर समेत कई नेताओं को फोन करके शाम पीएम मोदी के साथ चाय पीने के लिए लिए बुलाया गया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी अपने नए मंत्रिमंडल के नेताओं को करीब 40 मिनट संबोधित करेंगे। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव न लड़ने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर अभी भी संशय कायम है कि वह मोदी के मंत्रिमंडल में रखा जाएगा कि नहीं। संभावना जताई जा रही है कि वह फिर से विदेश मंत्री के तौर पर नजर आ सकती है। खुद पीएम मोदी विदेश मंत्रालय के कामकाज और सुषमा स्वराज के कामकाज की काफी तारीफ कर चुके हैं। सूचना के अनुसार , अभी मोदी मंत्रिमंडल को बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। इस बार के मंत्रिमंडल में मोदी-अमित शाह ने एनडीए के अहम सहयोगी दलों का प्रतिनिधित्व करने की योजना बनाई है। शिवसेना, जयदू, अपना दल, अकाली के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।



