HomeUncategorizedध्यान दें....पार्टनर को किस करना हो सकता है खतरनाक!

ध्यान दें….पार्टनर को किस करना हो सकता है खतरनाक!

यूं तो “किस” करना प्यार के इज़हार का एक तरीका है लेकिन अगर इमोशन्स को अलग रखकर सेहत के लिहाज से देखें तो इसके कई खतरे भी हैं। किस करने के दौरान किस करने वाले लोगों के बीच कैविटी सहित कई बीमारियों का आदान-प्रदान भी होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के डॉक्टर केली रेनॉल्ड्स का कहना है कि किस करने के कई खतरे हो सकते हैं। सामान्य भाषा में कहें तो किस करने से इन चार तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

1. दिमाग का बुखार या फिर ग्रन्थीय ज्वर
ग्रन्थीय ज्वर को किसिंग डिज़ीज के नाम से भी जाना जाता है। संक्रमण की स्थिति में इसके होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और संक्रमित शख्स को हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है।

वहीं मस्तिष्क ज्वर की स्थिति में इस संक्रमण का असर दिमाग के चारों ओर मौजूद खोल पर पड़ता है। रीढ़ की हड्डी भी इससे प्रभावित होती है। यह असर 10 दिन तक बना रह सकता है। यह भी हो सकता है कि यह जीवनभर की समस्या बन जाए। कुछ मामलों में तो यह मौत का कारण भी बन सकता है।

2. एसटीआई
किस करने के दौरान स्लाइवा का भी आदान-प्रदान हो जाता है। हमारे स्लाइवा के माध्यम से कई बार गानरीअ (पेशाब करने के दौरान दर्द होना), दाद-खाज और दूसरी संक्रामक बीमारियों के बैक्टीरिया ट्रांसफर हो जाते हैं।

3. कैविटी
किस करने के दौरान कई बार कैविटी ट्रांसफर हो जाती है। लोगों को लगता है कि सांस की बदबू नहीं आ रही तो मुंह साफ है लेकिन ऐसा नहीं है। किसी को भी ओरल इंफेक्शन हो सकता है और किस करने के दौरान यह ट्रांसफर हो सकता है।

4. संक्रमण
स्वीडन में हुए एक सर्वे के मुताबिक, करीब 12 फीसदी मामलों में लोगों को फूड ऐलर्जी होती है और किस करने के दौरान ये ट्रांसफर हो जाता है। इससे स्किन प्रॉब्लम, सांस लेने में तकलीफ और उल्टियां हो सकती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular