Homeराज्यउत्तराखण्डधामी सरकार के शानदार 100 दिन!!!

धामी सरकार के शानदार 100 दिन!!!

देहरादून -(एस.एस.तोमर) प्रदेश की धामी सरकार को 2 जुलाई को 100 दिन पूरे हो रहे हैं।
इसको लेकर सरकार वृहद स्तर पर कार्यक्रम करने जा रही है। सरकार अपने 100 दिन के कामकाज को विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से जनता तक पहुंच जाएगी। साथ ही आने वाले वर्षों का खाका भी इस डॉक्यूमेंट के माध्यम से पेश किया जाएगा। इन 100 दिनों के भीतर कैसा रहा धामी सरकार का कामकाज।

धामी सरकार के महत्वपूर्ण फैसले

  • 2 महीने में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम यात्रा करने पहुंचे।
  • समान नागरिक संहिता कानून को लेकर कमेटी का गठन।
  • डिजिटल राशन कार्ड बनाने को लेकर कवायद।
  • गरीब महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर देने का जीओ जारी।
  • आठ से 14 वर्षों के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति।
  • जनपदों में विकास कार्यों पर पैनी नजर के लिए शुक्र और शनिवार को जिलों के दौरा।
  • आय से अधिक संपत्ति में आईएएस को भेजा जेल।
  • खेल नीति को लाने का बड़ा फैसला।

प्रदेश की धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में इन 100 दिनों के भीतर युवा मुख्यमंत्री ने कई फैसले जनहित में लिए हैं। सरकार में आते ही नागरिक संहिता कानून को लेकर समिति का गठन किया गया जो 6 महीने के भीतर ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। वही भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी को बर्खास्त जेल कि सलाखों के पीछे भेजा जिससे ब्यूरोक्रेट को एक बड़ा संदेश दिया है। वही 2 साल बाद सुचारू चार धाम यात्रा में अभी तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु  यात्रा करने पहुंचे हैं। जिससे व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। साथ ही गरीब महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर रेसलिंग कर देने का जिओ भी जारी कर दिया है। वही पीएम किसान निधि योजना की तर्ज पर पीएम किसान निधि योजना के तहत ₹2000 देने का जीओ भी जारी हो चुका है। विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए अब शुक्र और शनिवार को जनपदों के दौरे पर रहेंगे जहां पर वह छात्र छात्राओं के साथ भी संवाद कार्यक्रम में शिरकत तो करेंगे ही लेकिन जनपदों में हो रहे विकास कार्यों पर भी खासी नजर रखेंगे।


उधर सरकार में मंत्री भी इन 100 दिनों के कार्यकाल को लेकर आपने अपने विभागों में किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड भी विभागों से मांग रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि उनके विभाग में कई ऐतिहासिक कार्य इन 100 दिनों के भीतर किए गए हैं। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि इन 100 दिनों के भीतर किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

वहीं बीजेपी का कहना है कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र चुनाव के दौरान जनता के सामने रखा था। उसी को केंद्रित कर प्रदेश की धामी सरकार काम कर रही है।बीजेपी का यह भी कहना है कि जो टारगेट मुख्यमंत्री ने 100 दिन के लिए ब्यूरोक्रेट को दिए थे उनको भी सरकार अचीव कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार से व्यापारी वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष का कहना है कि इन 100 दिनों में सरकार ने काफी बेहतर कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि धसियारी योजना समेत कई ऐसी परियोजनाओं पर सरकार काम कर रही है जो दूर दृष्टि हैं उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवा सरकार राज्य हित में बेहतर निर्णय ले रहे हैं।


इन 100 दिनों के भीतर धामी सरकार ने दर्जनभर फैसले लिए हैं। जिसे जनता सराहनीय फैसले के तर्ज पर देख रही है। आईएएस अधिकारी की बर्खास्तगी हो या नागरिक संहिता कानून। इन फैसलों को लेकर जनता सरकार की काफी तारीफ करती हुई नजर आ रही  है। कुल मिलाकर सीएम धामी के इन 100 दिनों के कार्यकाल को जनता द्वारा सराहा जा रहा है देखना यह होगा कि सरकार जिस तरह से अभी तक फैसले ले रही है यदि आगे भी ऐसे ही जनहित से जुड़े फैसले लेते रहेगी ऐसे में राज्य हित के साथ-साथ जनता का भी भला हो सकेगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular