Homeराज्यउत्तराखण्डधनौरी बिजली घर मे ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध।

धनौरी बिजली घर मे ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध।

हरिद्वार/रुड़की – धनोरी बिजली घर पर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपने बिजली के बिल ठीक कराने और जमा करवाने हेतु ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रखी है। परंतु यहां पर देखने को मिला कि संबंधित कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हम अपना जरूरी काम छोड़कर बिल जमा कराने के लिए आए थे परन्तु यहां पर बिजली विभग अधिकारी मौके पर मौजूद न होने के कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

जिसमें उन्होंने बताया कि हम लगभग आसपास के 15 व 20 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांव से यहां पर पहुंचे हैं। परंतु बिजली विभाग अधिकारियों के समय पर कार्यालय पर ना होने के कारण हमें दोबारा खाली हाथ बिना काम हुए वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिसमें विद्युत विभाग अधिकारियों की कुर्सी 12:00 बजने पर भी खाली मिली परंतु ग्रामीण बेबस जुबान खड़े रहे।

जिसमें उन्होंने मीडिया के सामने अपनी परेशानियों को बोलते हुए कहा कि यहां पर आला अधिकारी कोई भी मौजूद नहीं है। यहां पर कुछ कर्मचारी मौजूद है मगर वह हम से सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं है। हमने एसडीओ नितिन कुमार से भी बात करनी चाही तो उनका भी कोई जवाब नहीं आया। अब देखने वाली बात होगी विद्युत विभाग अपनी ऐसे ही मनमानी करता रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments