Homeब्रेकिंग न्यूज़धनतेरस पर यहां टूटे खरीदारी के सारे रिकाॅर्ड़!

धनतेरस पर यहां टूटे खरीदारी के सारे रिकाॅर्ड़!

जंहा एक ओर खबरें सामने आ रही हैं कि धनतेरस पर इस कम खरीदारी हुई है तो वहीं दूसरी ओर पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार धनतेरस पर लखनऊ के लोगों ने करीब 18 अरब की खरीदारी की है। रियल एस्टेट को छोड़ दिया जाए तो जीएसटी और नोटबंदी का असर किसी भी कारोबार पर देखने को नहीं मिला और पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

सूत्रों के हवाले से सर्राफा बाजार में ब्रांडेड, अनब्रांडेड और बैंक से सोना, चांदी और डायमंड को मिलकर लगभग 255 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है, इसमें 70 लाख, 45.5 लाख और 27.5 लाख रुपए की कीमत के डायमंड हार भी शामिल हैं।

यही नहीं ऑटो सेक्टर में भी उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार देखा, शहर में लगभग 11 हजार दोपहिया और 4500 कारों की बिक्री हुई, जिसमें 1.70 करोड़ की 5 रेंजरोवर, 1.21 करोड़ की तीन बीएमडब्लू, 80 लाख की 8 जगुआर, 22 मर्सिडीज, 40 स्कोडा, 2400 मारुती व 1500 हुंडई कारें शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी जमकर बिके, ग्राहकों ने 115 करोड़ से ज्यादा के इलेक्ट्रॉनिक प्रोदुस्क्ट्स खरीदे। करीब 15 करोड़ के मोबाइल भी बिके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular