Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, 22 नवंबर...

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे कपाट।

रुद्रप्रयाग/उखीमठ – विजयदशमी के पर्व पर आज मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई।

मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर मुहुर्त निकाला गया। इस वर्ष मंदिर में आराध्य के दर्शनों को अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।

परंपरानुसार, सुबह आठ बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। आराध्य का शृंगार, अभिषेक व भोग के साथ ही विद्वान आचार्यगणों पंचांग गणना कर शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि व समय तय किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2