
देहरादून- लोक निर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने सिमली में पिंडर नदी पर बने रहे मोटर पुल का निरीक्षण किया…साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर ठेकेदार को फटकार लगाई और पुल का निर्माण दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए…लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से सिमली में पिंडर नदी पर विद्यापीठ, नाकोट, बणसोली, कोलाडुंग्री, नौसारी, केलापाणी, कुंडडुंग्रा, र्स्वका, कंडारा, खत्याड़ी, पाडली सहित 40 गांवों की करीब 15 हजार से अधिक आबादी के लिए वर्ष 2016 से 80 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है…आपको बता दें कि साढे़ नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोहे के इस पुल का छह साल में मात्र ढांचा ही तैयार किया जा सका है…पुल पर डामर सहित अन्य काम नहीं किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताया था…
दो माह में पूरा होगा मोटर पुल का निर्माण, निर्देश जारी…

RELATED ARTICLES


