Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्य सचिव ने...

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्य सचिव ने आधिकारियों को दिए ये निर्देश…..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी एक अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे है। इसी को लेकर शासन प्रशासन तैयारियों में जुट गया है मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने तैयारी चाक-चैबंद रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारी का जायजा लिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक अप्रैल को हरिद्वार जाएंगे। एक और दो अप्रैल को वह पतंजलि योगपीठ, शांति कुंज और परमार्थ निकेतन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन और डीआइजी नीरू गर्ग को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और हेलीपैड का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments