Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून-सहारनपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों में आमने-सामने की टक्कर, 13...

देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों में आमने-सामने की टक्कर, 13 लोग घायल…..

देहरादून- उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर आज सुबह बड़ा हादसा होते होते रह गया। देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हैं। दोनों बसों में इतनी भीषण टक्कर हुई कि एक बस सड़क के किनारे पलट गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घटना स्थल पर देहरादून से एसडीआरएफ की टीम, पुलिस फोर्स, पांच एंबुलेंस और फायर बिग्रेड राहत बचाव कार्य के लिए भेजी गईं। जिस जगह हादसा हुआ वह देहरादून के मां डाटकाली मंदिर क्षेत्र से करीब 12 किमी. दूर है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular