Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

देहरादून: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

देहरादून : के राजपुर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया, लेकिन फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या खुदकुशी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस ने देर रात इस मामले में तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले राहुल पांधी और उनकी पत्नी आंचल पांधी (30) सोमवार रात को एक पार्टी से भोजन कर आए। डेढ़ बजे तक दोनों सो गए।

सुबह राहुल पांधी की आंख खुली तो पत्नी दूसरे कमरे में पंखे पर लटकी हुई थी। आंचल ने चुन्नी का फंदा लगाकर रखा था। सुबह करीब छह बजे सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतार लिया। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए। रेसकोर्स निवासी अनिल कोहली का आरोप है कि उसकी बेटी को गला दबाकर मारा गया है। तथ्यों को छिपाने के लिए उन्हें डेढ़ घंटे बाद घटना की सूचना दी गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ मौके पर एफएसएल की टीम की साक्ष्यों का संकलन कराया गया है।

अब तक की जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है। परिजनों ने देर रात पति और अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। आंचल और राहुल ने करीब आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था।

हालांकि, मौत का कारण, अभी भी अनिश्चित है क्योंकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular