Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बढ़ेंगे भूमि के दाम, इन इलाको के सर्किल रेट में...

देहरादून में बढ़ेंगे भूमि के दाम, इन इलाको के सर्किल रेट में इजाफा

देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किल रेट के निर्धारण के लिए पहली बैठक हुई। इस बैठक में  वित्त, तहसील, राजस्व, एमडीडीए, साडा व नगर निगम के अफसरों ने भाग लिया ।

इसमें शहर के भीतरी इलाकों जैसे राजपुर रोड, चकराता रोड पर भूमि की खरीद फरोक्त को कम बताया गया। इसलिए कहा गया भीतरी क्षेत्रों में सर्किट रेट की दरें यथावत रखी जानी चाहिएं। लेकिन इसके विपरीत, बाहरी इलाकों में तेजी से कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है और वहां सर्किल रेट भी कम हैं। ऐसे में वहां इन दरों में 15 से 40 फीसद की वृद्धि की जा सकती है।

आपको बता दे कि पिछले साल भले ही सर्किल रेट में कोई वृद्धि न हुई हो, लेकिन इस साल शहर के बाहरी इलाकों में इसकी दरों में 15 से 40 फीसद तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular