बड़ी खबर :दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान और यूपी के बाद अब देहरादून में भी आज चुटिया काटने के दो मामले सामने आए है — दोनों ही मामले देहरादून केंट थाना क्षेत्र कोलागढ़ इलाके के है पहला मामला कोलागढ़ क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय आरजू की उसके घर में ही चुटिया काट ली गयी है और घर में मोजूद किसी की सदस्य को इस घटना की भनक तक नही लगी। आरजू अपने परिवार के साथ घर में ही मोजूद थी — लेकिन सुबह ११ बजे के लगभग जब वो कुछ देर के लिए अपने रूम में कपड़े बदलने के लिए गयी थी — ठीक उसी समय उसके सर में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गयी — और जब होश में आई तो उसकी चोटी काट ली गयी थी


घटना के बाद से ही आरजू घर और उसके आस-पास में क्षेत्र में चोटी कटने की दैह्शत फ़ैल गयी और हर शक्स इस घटना से टेंसन में नजर आने लगा — जिसमे कुछ तो इस घटना को जादू से जोड़ कर देख रहे है…वंही चोटी काटने का दूसरा मामला भी कोलागढ़ का ही बताया जा रहा है जंहा 27 साल की महिला की चोटी कटी है… चोटी कटने की इस घटना के बाद पुलिस भी जाँच में जुट गयी है — लेकिन चोटी कटने का असल माजरा क्या है ये किसी के समझ में नही आ रहा है



