
उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटे आमजन के लिए भारी पड़ने वाले हैं। कारण कि मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में भारी बारिश वाले जिलों में संबंधित जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है।