Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून पुलिस को खुली चुनौती, राजपुर रोड पर गन प्वाइंट पर ज्वैलरी...

देहरादून पुलिस को खुली चुनौती, राजपुर रोड पर गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शोरूम में हुई लाखों की डैकैती, बदमाश फरार।

देहरादून – राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में बदमाश डैकैती कर फरार हो गए। बता दें पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और गन पॉइंट पर डैकैती कर फरार हो गए।

गन प्वाइंट पर ज्वेलरी शोरूम में डकैती

गुरुवार को पांच बदमाश सेंट जोसेफ के सामने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बता दें पुलिस की वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते बदमाशों ने डैकैती को अंजाम दिया है। ये डैकैती करोड़ों की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि घटना को देहरादून पुलिस ने चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है। जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार किया जाएगा।

देहरादून पुलिस को खुली चुनौती

बता दें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थी। जिसका बदमाशों ने फायदा उठाते हुए लूट को अंजाम दिया है। डैकैती कर बदमाशों ने देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है। जिसे देहरादून पुलिस ने स्वीकार कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular