HomeUncategorizedदेहरादून पहुंचे महामहिम, रोंपा रुद्राक्ष का पौधा

देहरादून पहुंचे महामहिम, रोंपा रुद्राक्ष का पौधा

27_09_2016-27rudras1

 

देहरादून: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन दिन के उत्तराखंड प्रवास के लिए मंगलवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने उनका स्‍वागत किया।

 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन दिन के उत्तराखंड प्रवास के लिए मंगलवार दोपहर करीब 1:20 मिनट पर देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल केके पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपेड पर पहुंचे। फिर यहां से उनका काफिला प्रेजीडेंट बॉडीगार्ड में ‘आशियाना’ भवन पहुंच गया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर 12.35 पर दिल्ली से दून के लिए प्रस्थान किया। दोपहर 1.20 पर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और फिर राजपुर रोड स्थित आशियाना भवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने नए कलेवर में संवरे आशियाना भवन का उद्घाटन किया। साथ ही आशियाना में 12 नई यूनिट के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने आशियाना परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। कुछ समय आशियाना में विश्राम करने बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

यहां उनके स्वागत के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। प्रवास के दूसरे दिन बुधवार सुबह वह आशियाना से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे और पूजा-अर्चना के बाद दोपहर से पहले देहरादून लौट आएंगे। इस दिन शाम को आशियाना भवन में राष्ट्रपति की ओर से प्रदेश के करीब 120 गणमान्य व्यक्तियों के लिए हाई-टी का आयोजन किया गया है।

तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद राष्ट्रपति गंगा आरती के लिए हरिद्वार को रवाना होंगे। करीब दो घंटे के भीतर वह हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular