Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून पहुंचा अटल जी का अस्थि कलश, आज होंगें दर्शन.....

देहरादून पहुंचा अटल जी का अस्थि कलश, आज होंगें दर्शन…..

देहरादून{शैली}- आज देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश दर्शनार्थ के लिए रखा जाएगा। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता अटल जी की अस्थि कों श्रद्धांजलि अर्पित करें। इसके साथ-साथ आम जनता भी इस कलश के दर्शन कर सकेगी। आपकों बता दें कि बुधवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर देहरादून पहुंचे। जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, विधायक गणेश जोशी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। यह अस्थि कलश 24 अगस्त को उत्तराखंड के चार स्थानों बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी व ऋषिकेश में विसर्जित किए जाएंगे। बदरीनाथ में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उनके साथ विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल होंगे। बागेश्वर में मंत्री रेखा आर्या, विधायक बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया रहेंगे। हल्द्वानी में मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रहेंगे। ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर रहेंगे। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को रुद्रप्रयाग पहुंचेगा। यहां सभी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 24 अगस्त की सुबह दस बजे अस्थि कलश जसपुर पहुंचेगा। वहां से काशीपुर, रुद्रपुर, पंतनगर होते हुए यातायात नगर (हल्द्वानी) पहुंचेगा। यहां से प्रमुख सड़कों से होते हुए अस्थि कलश को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा, जहां पूर्व पीएम की अस्थियों को गौला नदी में इसकों विसर्जित किया जाएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular