Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून पर कलंक, शिक्षा मंदिरों में नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले,...

देहरादून पर कलंक, शिक्षा मंदिरों में नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले, यूटीयू में तीन छात्राएं हुई छेड़छाड़ का शिकार…….

देहरादून- राजधाानी देरहादून की अगर बात करें तों देहरादून ऐजुकेशन हब के नाम पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है लेकिंन आये दिन शिक्षा के मंदिरों के छात्राओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले कही न कही देहरादून पर कलंक लगा रहे है एक बार फिर छात्राओं से छेड़छाड़ के मामला उजागर हुआ है। जहां अभी दून के एक बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था, कि अब उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। आरोप विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफसर पर लगा है। हालांकि, प्रकरण अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा, लेकिंन परिजनों की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। यह मामला उस वक्त खुला, जब तीन छात्राओं के परिजन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने हंगामा कर विवि के एमटेक विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने कुल सचिव डॉ. अनीता रावत को भी इसकों लेकर शिकायत पत्र सौंपा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विवि का एक असिस्टेंट प्रोफेसर बीते कुछ दिनों से छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर इंटरनल एग्जाम में नंबर बढ़ाने और उनके अधीन चल रहे प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। छात्राएं उनके कमरे में गईं तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने उनके साथ अश्लील हरकत की। हंगामा होता देख कुल सचिव डॉण् रावत ने आनन.फानन एमटेक विभाग के प्रमुख व अन्य स्टाफ को तलब कर प्रकरण की प्रारंभिक जानकारी ली। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने शिकायतों की जांच के लिए एमटेक विभाग के मुखिया की अगुआई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी को दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उत्तराखंड तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉण् यूएस रावत के अनुसार मामला बेहद गंभीर है। जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी की रिपोर्ट शनिवार तक मिल जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular