Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ सरकार के हाथ लगी बड़ी सफलता, अडानी ग्रुप भी करेगा उत्तराखंड...

उत्तराखंड़ सरकार के हाथ लगी बड़ी सफलता, अडानी ग्रुप भी करेगा उत्तराखंड में निवेश…….

देहरादून- इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया की नामीगिरामी अमेरिकी कंपनी एज्यूर पावर ने राज्य में 21000 करोड़ रुपये का भारी भरकम पूंजी निवेश करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में कंपनी के सीईओ और ऊर्जा विभाग के आला अफसरों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा अडानी ग्रुप समेत देश की छह और कंपनियों ने 1570 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के प्रस्ताव भेजे हैं। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि अदानी ग्रुप ने एक हजार करोड़, एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड समेत छह और बड़ी कंपनियों ने पूंजी निवेश के प्रस्ताव भेजे हैं। इंवेस्टर्स मीट के दौरान इन कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि नोर्डिक एनर्जी ने भी 50 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी 100 से 200 मेगावाट के सोलर पार्क का निर्माण करेगी। इसके अलावा मोव्या कंसल्टेंसी लिमिटेड अहमदाबाद ने अल्मोड़ा के पर्वतीय इलाकों में 100 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने पर सहमति जताई है।

कंपनी इस परियोजना पर 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं अहमदाबाद की अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का प्रस्ताव दिया है। बड़ोदरा गुजरात की कंपनी नेसार प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड 150 करोड़ की लागत से ग्रीन हाउस का निर्माण करेगी। इन कंपनियों के अलावा सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राज्य के विभिन्न बांधों में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने इच्छा जताते हुए 900 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का प्रस्ताव भेजा है।

जबकि शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने वाली रैमकी पावर कंपनी की ओर से 120 करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा। कंपनी कूड़ा करकट से छह मेगा वाट का प्लांट लगाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार निवेशकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव ऊर्जा राधिका झा, सचिव चिकित्सा नीतेश कुमार झा, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा समेत कई आला अफसर मौजूद रहे।

राज्य के 10000 बेरोजगारोें को मिलेगा रोजगार
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि यदि सभी योजनाएं धरातल पर उतारी जाती है तो इससें राज्य में 10000 बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे।

जलविद्युत परियोजनाओं में 10000 करोड़ का निवेश करेगी एज्यूर

ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि एज्यूर पावर राज्य में बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में 10000 करोड़ का पूंजी निवेश करेगी। जबकि लघु जलविद्युत परियोजनाओं के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। एज्यूर कंपनी तीन हजार करोड़ की लागत से सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री के साथ राज्य के जलाशयोें व बांधों में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाएगी। इन पर 3600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिरूल से बिजली बनाने के लिए प्लांट लगाया जाएगा, जिस पर 400 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। इसके अलावा राज्य की चीनी मिलों से निकलने वाले बगास से बिजली बनाने के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इस पर 1000 करोड़ रुपये का खर्च होगा। कंपनी सोलर रूफ प्लांट लगाने में भी मदद करेगी और इन परियोजनाओं पर 1800 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular